sawan somwar

अगर आप करते हैं credit card का इस्तेमाल, जरूर ध्यान रखें यह 10 बातें

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (19:54 IST)
अकसर लोग क्रेडिट कार्ड (credit card) तो ले लेते हैं लेकिन कार्ड पर लगने वाले चार्जेस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्ड लेने से पहले ही आपको इन बातों का पता होना चाहिए...
 
1. Credit card पर आपको सालाना कितना चार्ज लगेगा इस बात की जानकारी आपको होना चाहिए। बैंकों से अकसर आपको लिमिट बढ़ाने संबंधी मैसेज आते हैं। आपकी लिमिट जितनी ज्यादा होती है चार्जेस भी उतने ही ज्यादा होते हैं।
 
2. अगर आपने क्रेडिट कार्ड लिया है और आप उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी आपको वार्षिक चार्ज लगते हैं।
 
3. आपको अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय पर करना चाहिए। अगर आपने आखिरी तारीख तक इसका भुगतान नहीं किया तो आप पर भारी पेनल्टी लग सकती है। लेकिन किसी कारणवश अगर बिल ज्यादा हो भी गया तो किसी भी हाल में बिल के सेटलमेंट का विचार न करें और पूरा भुगतान करें।
 
4. आपको क्रेडिट कार्ड पर ऑटो पेमेंट फीचर का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
5. क्रेडिट कार्ड आपको बैंक द्वारा प्रदान की गई सुविधा है। इसका इस्तेमाल आपको स्वयं करना चाहिए। अपने किसी भी मित्र या परिजन से क्रेडिट कार्ड पासवर्ड शेयर ना करें।
 
6. अगर आपके क्रेडिट कार्ड से कोई फर्जी ट्रांजेक्शन हुआ है तो तुरंत इसकी जानकारी बैंक को दें और कार्ड को तुरंत ब्लॉक करा दें।
 
7.  क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट और रिवॉर्ड पाइंट हर किसी को सहज ही आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे में कई बार व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेता है और उसका बिल बहुत बढ़ जाता है।
 
8.  अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम मिनिमम ड्यू का भुगतान तो कर ही दें। हालांकि मिनिमम ड्यू का भुगतान करने पर भी आपको फाइनेंशियल चार्जेस का भुगतान करना होगा पर वह बिल का भुगतान नहीं करने की अपेक्षा कुछ कम होगा।  
 
9. क्रेडिट कार्ड बिल बहुत ज्यादा होने पर आप घबराए नहीं, संयम से काम लें। सही प्लानिंग के साथ काम करें। इस अगर आप लक्ष्य निर्धारित करते हुए सही तरीके से भुगतान करते हैं तो जल्द ही इस समस्या मुक्ति पा लेंगे।
 
10. अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई महंगी वस्तु खरीदी है तो तुरंत उसकी ईएमआई करवा लें। इसके बाद ईएमआई का भुगतान समय पर करें, इससे आपका भुगतान भी हो जाएगा और ज्यादा ब्याज तथा चार्जेस से मुक्ति भी मिल जाएगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

मेरठ में Electric Chak ने बदली कुम्हारों की जिंदगी! 210 से ज्यादा परिवारों को फायदा, 5 गुना तक बढ़ी आमदनी

Swachh Bharat Mission : CM योगी के मार्गदर्शन में बदली यूपी के शहरों की तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय-यूरिनल ब्लॉक्स बने

CM Yogi in Bahraich : नेपाल सीमा से बदलेगी बहराइच की तस्वीर! सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना, रेल सेवा की शुरुआत

बस्ती में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में हड़कंप

अगला लेख