suvichar

जेट एयरवेज के नेटवर्क में बदलाव, ग्राहकों को होगा यह बड़ा फायदा

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (07:41 IST)
मुंबई। नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की। यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी और ये उड़ानें एयरलाइन के मुंबई और दिल्ली हब से जोड़ी जाएंगी।
 
जेट एयरवेज ने बयान में कहा कि ये अतिरिक्त सेवाएं एयरलाइन द्वारा नेटवर्क की वृहद समीक्षा के तहत जोड़ी जा रही हैं। इसके पीछे उद्देश्य मुंबई और दिल्ली में अपने हब में नेटवर्क को मजबूत करना है। एयरलाइन ने कहा कि उसका मकसद अपनी संपत्तियों को अधिक उत्पादक और आर्थिक रूप से दक्ष मार्गों पर लगाना है। 
 
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नई उड़ानों में नई पुणे से सिंगापुर की सीधी उड़ान शामिल है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली को जोड़ने वाली दोहा की दूसरी दैनिक उड़ान तथा मुंबई और दुबई के बीच सातवीं दैनिक उड़ान शामिल है। 
 
बयान में कहा गया है कि इसके अलावा जेट एयरवेज दिल्ली से बैंकॉक और सिंगापुर के लिए सीधी तीसरी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। साथ ही मुंबई से सिंगापुर के लिए तीसरी दैनिक उड़ान के अलावा दिल्ली और काठमांडो के लिए चौथी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। 
 
कुल मिलाकर एयरलाइन अपने इन हब से आसियान और खाड़ी क्षेत्र के लिए 14 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी। 
घरेलू नेटवर्क पर मुंबई और अमृतसर की उड़ान को दैनिक उड़ान में बदला जाएगा। साथ ही दिल्ली अमृतसर उड़ान शुरू की जाएगी। मुंबई गुवाहाटी और मुंबई पटना मार्गों पर उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख