Hanuman Chalisa

विशाल सिक्का ने दी चन्द्रशेखरन को बधाई

शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (16:21 IST)
बेंगलुरु। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिक्का ने एन. चन्द्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह निर्णय टाटा के दिग्गज की नेतृत्व क्षमता तथा सॉफ्टवेयर उद्योग के बढ़ते महत्व को प्रतिबिंबित करता है।
 
सिक्का ने कहा कि मैंने गुरुवार को उन्हें लिखा और बधाई दी। यह उनके नेतृत्व तथा क्षमता के साथ सॉफ्टवेयर क्षेत्र के हमारे आस-पास बढ़ती अहमियत को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
 
टीसीएस के सीईओ तथा प्रबंध निदेशक चन्द्रशेखरन को गुरुवार को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया। टीसीएस के तीसरी तिमाही के परिणाम की गुरुवार को घोषणा के बाद इसका ऐलान किया गया।
 
टाटा संस 103 अरब डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। दिलचस्प बात यह है कि चन्द्रशेखरन ने टीसीएस में प्रशिक्षु (इंटर्न) के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। टीसीएस के सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) राजेश गोपीनाथ अब चन्द्रशेखरन का स्थान लेंगे जबकि टीसीएस फाइनेंशियन सोल्यूशंस के अध्यक्ष एनजी सुब्रमणियम अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) होंगे। (भाषा)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख