ramcharitmanas
✕

गोवा की राजनीति में वापस लौटने के सवाल से कन्नी काट गए पर्रिकर

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (17:37 IST)
पणजी। राज्य विधानसभा चुनाव के बाद गोवा की राजनीति में वापस लौटने की संभावना के बारे में पूछे गए सवालों से रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को कन्नी काट गए और कहा कि जब ऐसा होगा तब देखा जाएगा। 

 
गोवा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में वापसी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पर्रिकर ने कहा कि मैं केवल यह कह सकता हूं कि जब समय आएगा, तब देखा जाएगा। (नितिन) गड़करीजी ने जो कहा है हम वही कहना चाहता हूं। वे आगामी चुनाव के लिए नामांकन दायर करने जा रहे भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुनकोलिएनकर के साथ थे। सिद्धार्थ पणजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार में मंत्री बनने से पहले इस सीट से पर्रिकर विधायक रहे थे।
 
गड़करी ने गुरुवार को यहां पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि अगला मुख्यमंत्री निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा एक लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि वह नेता निर्वाचित प्रतिनिधियों में से हो सकता है या केंद्र से (किसी को) भी भेजा जा सकता है। 
 
बार-बार पूछे जाने के बावजूद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर और उनके कैबिनेट सहयोगी श्रीपाद यशो नाइक का नाम लिए बगैर गुरुवार को गड़करी ने उनमें से किसी एक का नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया।
 
पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि सिद्धार्थ पिछली बार की तुलना में इस बार पणजी से भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास चुनावी मुद्दा होगा। 2012 के 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने राज्य में 4 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। (भाषा)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

देवास में शराब तस्करों ने टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

Delhi Pollution: बॉर्डर पर सख्ती, इन गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन; दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम

अगला लेख