dharma sangrah
✕

आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने में तेजी, सोना 33018 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (20:56 IST)
नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 65 रुपए की तेजी के साथ 33,018 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने के कारण चांदी भाव 175 रुपए की हानि के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों के साथ-साथ फुटकर कारोबारियों की मांग में आई तेजी के कारण सोने की कीमत में तेजी आई।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली हानि के साथ 1,283.9 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी गिरावट दर्शाता 14.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। शनिवार को सोना 53 रुपए की तेजी के साथ 32,953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 65-65 रुपए बढ़कर क्रमश: 33,018 रुपए और 32,848 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव भी 100 रुपए की तेजी के साथ 26,500 रुपए प्रति इकाई पर बंद हुआ।
 
वहीं चांदी हाजिर की कीमत 175 रुपए की हानि के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 267 रुपए की तेजी के साथ 37,290 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस पर शेयर बाजार में पैसों की बरसात: सेंसेक्स बना रॉकेट और निफ्टी 25 हजार पार

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

अगला लेख