dipawali
✕

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (15:03 IST)
वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए फिसलकर 29,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी भी इतनी ही टूटकर 38 हजार 950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में लौटी तेजी से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 11.55 डॉलर लुढ़ककर 1,245 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.7 डॉलर टूटकर 1,246.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु की बजाय मुनाफा देने वाले शेयर बाजार में पैसा लगाया है। साथ ही अमेरिका में इस सप्ताह जारी होने वाले विभिन्न आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। वहां सप्ताह के दौरान जून के उपभोक्ता विश्वास, घरों की बिक्री, कच्चा तेल भंडार के पिछले सप्ताह के और पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के संशोधित आँकड़े जारी होने हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी हाजिर भी 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 16.50 डॉलर प्रति औंस रह गई। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख