Hanuman Chalisa
✕

Gold में बड़ी गिरावट, चांदी में 200 रुपए की तेजी

Updated: सोमवार, 24 मार्च 2025 (18:10 IST)
Gold prices fall: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 700 रुपए टूटकर 90 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
इसके अलावा, तीन साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए रविवार को सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिकी अधिकारियों के बीच वार्ता के मद्देनजर संभावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते की उम्मीदों के बीच हालिया तेजी के बाद व्यापारियों ने लंबे जमा सौदों की कटान और मुनाफावसूली करना जारी रखा।
 
इसलिए घटे दाम : लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए गिरकर 90,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। रविवार को यूक्रेन और अमेरिका के बीच रूस के साथ संभावित शांति समझौते की संभावना पर चर्चा के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं।
 
अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग मजबूत बनी हुई है, क्योंकि इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास पर हमले फिर से शुरू कर दिए हैं।
 
चांदी के भाव चढ़े : हालांकि, चांदी की कीमतें शुक्रवार के बंद स्तर 1,00,300 रुपए प्रति किलोग्राम से 200 रुपए बढ़कर 1,00,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। मेहता ने कहा कि हालिया गिरावट के बावजूद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) से और अधिक ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने की तेजी जारी रहने की उम्मीद है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.22 प्रतिशत बढ़कर 3,028.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक सोमवार को जारी होने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे। अमेरिका में, अस्थायी एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा और फेडरल सदस्य राफेल बोस्टिक का संबोधन आना इसमें शामिल है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

इंदौर के लालबाग में खुदाई में निकली प्राचीन तिजोरी, क्‍या और कितना है जल्‍द होगा खुलासा, महिला ने दावा किया उसकी है तिजोरी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख