Daily Horoscope
✕

चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (00:12 IST)
Big drop in silver: दीपावली के ठीक बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा (Delhi bullion Market) बाजार में सोमवार को स्टॉकिस्टों और फुटकर विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के कारण सोना अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलता नजर आया और इसकी कीमत 1300 रुपए लुढ़ककर 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने नये शीर्ष स्तर पर अपरिवर्तित बना रहा। चांदी की कीमत भी बिकवाली के दबाव में रही और यह 95,000 से नीचे आ गई। चांदी 4,600 रुपए की जोरदार गिरावट के साथ 94,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को यह 99,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग : व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपए घटकर 80,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। बृहस्पतिवार को पिछले सत्र में यह 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जो इसका अबतक का उच्चतम स्तर है।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला क्योंकि कॉमेक्स पर सोने को 2,730 डॉलर के आसपास समर्थन मिला, लेकिन 2,750 डॉलर से ऊपर जाने में संघर्ष करना पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में अमेरिकी चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, इसलिए बाजार प्रतिभागियों में मिश्रित धारणा रहने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप एमसीएक्स में 78,000 रुपए से 79,000 रुपए के बीच सीमित दायरे में कारोबार हो सकता है।
 
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.13 प्रतिशत या 3.6 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,752.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। दूसरी ओर, एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 32.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

अगला लेख