Hanuman Chalisa
✕

आसुस ने लॉच किया वीवोबुक एस14

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (20:19 IST)
नई दिल्ली। इलेक्‍ट्रानिक उत्पाद विशेषकर कंप्यूटर एवं स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी आसुस ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप वीवोबुक एस14 (एस410यूए) को लॉच करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि 14 इंच का यह लैपटॉप हल्का और पोर्टेबल है।


इसका वजन 1.4 किलोग्राम है। इसमें 8वीं जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी डीडीआर4 रैम है। वीवोबुक एस14 में 256 जीबी एसएटीए एम.2 एसएसडी है। उसने कहा कि वीवोबुक एस14 ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

इसके तीन वैरिएंट सातवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई3 मॉडल, 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 और आठवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 मॉडल है, जिसकी कीमत 54,990 रुपए तक है।

आसुस इंडिया के कारोबार विकास प्रबंधक अरनॉल्ड सु ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और टारगेट ऑडियंस की खर्च करने योग्य आय बढ़ने से स्टाइलिश लैपटॉप की मांग बढ़ रही है।

उपभोक्ताओं को रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ट्रेंडी के साथ-साथ शक्तिशाली लैपटॉप चाहिए। नए वीवोबुक एस14 के साथ कंपनी उन उपभोक्ताओं के लिए एक लैपटॉप लाई है जिन्हें अपनी रोजमर्रा के काम को आसान बनाने के लिए शक्तिशाली हार्डवेयर के साथ ही आकर्षक डिजाइन भी चाहिए। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख