sundarkand
✕

एपल ने की एक अरब डॉलर में खरीदा इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (15:14 IST)
नई दिल्ली। महंगे स्मार्टफोन एवं अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी एपल ने एक अरब डॉलर में इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार खरीदने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने इसको लेकर समझौता किया है। यह सौदा इस साल की अंतिम तिमाही में पूरा होने का अनुमान है।
 
कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। एपल ने कहा कि इस सौदे से इंटेल की बौद्धिक संपदा, उपकरण और पट्टे भी शामिल हैं। सौदे के तहत इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारी एपल से जुड़ेंगे।
 
एपल ने कहा कि इस सौदे के बाद उसके पास वायरलेस प्रौद्योगिकी के पेटेंट की संख्या बढ़कर 17 हजार से अधिक हो जाएगी। इसके बाद इंटेल स्मार्टफोन के अलावा अन्य उपकरणों के लिये ही मोडेम बनाएगी।
 
इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब स्वान ने कहा कि इस सौदे से हमें 5जी नेटवर्क के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। हमें इस बात का भरोसा है कि एपल मोबाइल मोडेम टीम को उपयुक्त माहौल प्रदान करने में सक्षम रहेगी।
 
एपल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हार्डवेयर प्रौद्योगिकी) जॉनी स्रोउजी ने कहा, 'हमने इंटेल के साथ वर्षों से काम किया है। हमें मालूम है कि इंटेल की इस टीम के पास उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय अनुभव देने वाली प्रौद्योगिकी डिजायन करने का जज्बा है। हम इस बात से उत्साहित हैं कि इतने सारे शानदार अभियंता हमारी कंपनी से जुड़ रहे हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि स्मार्टफोन मोडेम/चिप बनाने में शीर्ष कंपनी फॉक्सकॉन और एपल के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। एपल अभी तक चिप के मामले में फॉक्सकॉन पर निर्भर रही है। हालांकि कंपनी ने हालिया समय में इस बात के संकेत दिए थे कि वह चिप के मामले में आत्मनिर्भर होने को इच्छुक है।

इंटेल ने भी स्मार्टफोन मोडेम कारोबार के बजाय 5जी से जुड़ी प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जाहिर की थी। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख