Hanuman Chalisa
✕

एयरटेल का धमाका, पोस्टपेड-प्रीपेड के लिए दो नए प्लान

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (19:51 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में शुल्क दरों को लेकर मचे घमासान के बीच प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने बुधवार को अपने प्रीपेड व पोस्टपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान की पेशकश की। कंपनी ग्राहकों को नि:शुल्क मोबाइल सुरक्षा की पेशकश भी कर रही है।


कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसके ‘इंफिनिटी’ पोस्टपेड के ग्राहक को 499 रुपए में असीमित लोकल/एसडीटी कॉल के साथ 20 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। इसमें ग्राहक रोमिंग के दौरान जितनी चाहे कॉल नि:शुल्क कर सकेंगे।

कंपनी ग्राहकों को नि:शुल्क मोबाइल सुरक्षा की पेशकश भी कर रही है। इसमें ग्राहक विंक म्यूजिक के नि:शुल्क ग्राहक बन सकते हैं, जहां लगभग 30 लाख गाने हैं। इसमें ग्राहक अपने बचे हुए मासिक डेटा को आगे ले जाने की सुविधा डेटा रोलओवर का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, वह अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान लाया है, जिसकी कीमत 448 रुपए है। इसमें असीमित लोकल/एसटीडी कॉल और 70 जीबी डेटा की सुविधा शामिल है और यह देशभर में किसी भी 4जी/3जी/2जी फोन रखने वाले ग्राहक के लिए उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार ग्राहकों को बांधे रखने के लिए प्रमुख कंपनियां इन्हीं दिनों कई नए प्लान व पेशकश लाई हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1152 खेतों में लगी आग, कुल आंकड़ा 4459 पहुंचा

कौन है वो चीनी जासूस एलिस हुआंग जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO?

अगला लेख