ganesh chaturthi
✕

एयरटेल का नया कॉम्बो रिचार्ज पैक, जानिए क्या है इसमें खास

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (10:23 IST)
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मंगलवार को नया सरल कॉम्बो रिचार्ज पैक पेश किया है। इसमें उसके ग्राहकों को डेटा, टॉक टाइम और वैधता के मामले में सुविधा होगी।
 
कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस नए कॉम्बो पैक में 35 रुपए, 65 रुपए और 95 रुपए का रिचार्ज शामिल है। इस नए पैक को शुरुआत में पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इसके बाद कुछ सप्ताह में इसे देश के दूसरे हिस्सों में भी बाजार में उतार दिया जाएगा। 
 
कंपनी का कहना है कि यह नया पैक ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया और व्यापक शोध के बाद पेश किया गया है। ग्राहकों ने अलग-अलग रिचार्ज के बजाय एक ही पैक में टाक टाइम, टैरिफ और डाटा होने की जरूरत बताई।
 
भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी अजय पुरी ने कंपनी की इस पेशकश पर कहा, 'हम लगातार अपने ग्राहकों के सुझावों पर गौर कर रहे हैं और उनका अनुभव बेहतर बना रहे हैं। नए प्रीपेड पैक इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि ग्राहकों को वास्तव में सरलता महसूस होगी और बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। 
 
नए कॉम्बो पैक में एयरटेल की तरफ से असीमित काल, निशुल्क नेशनल रोमिंग, एसएमएस और डाटा का लाभ प्राप्त होगा। (भाषा) 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख