Daily Horoscope
✕

एयर इंडिया करेगा विस्‍तार, शुरू करेगा कई नई उड़ानें

Updated: बुधवार, 22 मई 2019 (16:04 IST)
नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू मार्गों पर बड़े पैमाने पर क्षमता विस्तार की घोषणा की है, जिसके तहत दुबई के लिए रोजाना औसतन एक हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी जिनका एक तरफ का आमंत्रण किराया 7777 रुपए रखा गया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि वह मुंबई-दुबई-मुंबई मार्ग पर साप्ताहिक 3,500 सीटें और दिल्ली-दुबई-दिल्ली मार्ग पर इतनी ही अतिरिक्त सीटें जोड़ेगी। मुंबई-दुबई मार्ग पर क्षमता विस्तार एक जून से और दिल्ली-दुबई मार्ग पर दो जून से प्रभावी होगा।

कंपनी ने बताया कि इन दोनों मार्गों पर वह बोइंग की बी-787 ड्रीमलाइनर विमानों का इस्तेमाल करेगी। दोनों ही मार्गों पर आरंभ में इकोनॉमी श्रेणी का एक तरफ का आमंत्रण किराया 7,777 रुपए रखा गया है। आमंत्रण किराया 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए ही है।

इसके अलावा पांच जून से वह भोपाल, पुणे, वाराणसी और चेन्नई के बीच नई उड़ानें शुरू करेगी। दिल्ली और भोपाल के बीच उड़ानों की संख्या सप्ताह में 14 से बढ़ाकर 20 की जाएगी। दिल्ली और रायपुर के बीच उड़ानों की साप्ताहिक संख्या सात से बढ़ाकर 14, दिल्ली और बेंगलुरु के बीच 34 से बढ़ाकर 39, दिल्ली और अमृतसर के बीच 20 से बढ़ाकर 27, चेन्नई और अहमदाबार के बीच दो से बढ़ाकर आठ, चेन्नई और कोलकाता के बीच सात से बढ़ाकर 11, दिल्ली और बड़ौदा के बीच सात से बढ़ाकर 14 तथा मुंबई और विशाखापत्तनम के बीच सात से बढ़ाकर 12 की जाएगी।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

अगला लेख