Hanuman Chalisa
✕

आदित्य बिरला म्यूचुअल फंड ने लांच किया मल्टी कैप NFO, लॉर्ज, मिड और स्मॉल कैप में एक साथ निवेश का मौका

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (12:06 IST)
आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने मल्टीकैप फंड का NFO लांच किया है। इसमें निवेशकों को लॉर्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में एक साथ निवेश का मौका मिलेगा। क्योंकि यह एनएफओ तीनों सेगमेंट की एक मिली जुली स्कीम होगी। यह नया फंड ऑफर 19 अप्रैल से खुलेगा। 3 मई को यह बंद होगा। इसमें कम से कम 500 रुपए के जरिए निवेश किया जा सकता है।  
 
मल्टीकैप फंड दरअसल एक अनुशासित और स्ट्रक्चर्ड तरीके से तीनों मार्केट कैप सेगमेंट में निवेश करता है। कम से कम 25 पर्सेंट हर सेगमेंट में इसका निवेश होता है। मल्टीकैप निवेशकों को इन तीनों मार्केट के सेगमेंट में निवेश का अवसर देता है। लॉर्जकैप में जहां स्थिरता होती है, वहीं मिड और स्मॉल कैप में ग्रोथ का अवसर होता है।
 
सरकार के ढेर सारे सुधारों के कार्यक्रम, नीतियां, कम ब्याज दरें, बाजार में ज्यादा लिक्विडिटी, रिजर्व बैंक की आसान मॉनिटरी और फिस्कल पॉलिसी, ढेर सारी स्कीम्स जैसे पीएलआई, आत्मनिर्भर भारत से देश के विकास में एक मदद मिलेगी। अर्थव्यवस्था के रिकवरी के माहौल में मिड और स्मॉल कैप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इस समय एक बेहतरीन मूल्याकंन है जिसमें इसमें निवेश का अवसर बन रहा है।  
 
बाजार की मामूली गिरावट से निवेशकों को भारत की लंबी अवधि की मजबूती के नजरिए से ज्यादा खरीदारी का अवसर मिलेगा। मल्टीकैप एनएफओ एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह शेयरों के चयन में बॉटम अप अप्रोच का पालन करता है। अनुशासित तरीके से मार्केट कैप अलोकेशन करता है और तेजी से बढ़ते हुए सेक्टर्स और कंपनियों में एक्टिव रीबैलेंसिंग के जरिए निवेश करने का मौका देता है।
 
इस बारे में कंपनी के एमडी एवं सीईओ ए. बालासुब्रमणियन ने कहा कि लॉर्ज कैप क्वालिटी वाले शेयर होते हैं और यह किसी भी पोर्टफोलियो में होना चाहिए। हालांकि लंबे समय के नजरिए से मिड और स्मॉल कैप में भी एक्सपोजर लेना चाहिए जिससे पोर्टफोलियो में ग्रोथ होती रहे।
 
यह फंड तीन मार्केट कैप की एक मिली जुली स्कीम है। इसमें एसआईपी के जरिए भी आसानी से निवेश किया जा सकता है। ऐतिहासिक रूप से मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट इकोनॉमिक ग्रोथ के समय अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख