biodatamaker
✕

क्या 200 के नोट पर छपेगा विराट कोहली का फोटो!

Updated: मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (17:59 IST)
सोशल मीडिया में इन दिनों 200 रुपए का नोट वायरल हो रहा है। इसे यह बताकर शेयर किया जा रहा है कि यह नोट जल्द बाजार में दिखाई देगा।  बताया जा रहा है कि यह वही नोट है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक जारी करने वाला है। नोटबंदी के बाद 500 और 2000 के नए नोट आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक 200 रुपए का नोट जारी कर सकता है। और इन्ही खबरों को लेकर इस नोट के फोटो को वायरल किया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वायरल हो रहा फोटो असली नोट का है। सोशल मीडिया में विराट कोहली के फोटो लगे 200 रुपए के नोट भी वायरल हो रहे हैं। लोग इन्हें लेकर भी खूब मजाक बना रहे हैं। 
सूत्रों के मुताबिक आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 200 रुपए का नोट छापने को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, 200 का नया नोट छापने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही आरबीआई का प्रस्ताव पास कर सकती है।इन नोटों की प्रिंटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
 
खबरों के मुताबिक इन नोटों के सिक्योरिटी फीचर्स बेहद मजबूत होंगे और इनकी हूबहू नकल कर पाना मुश्किल होगा। खबरें आ रही हैं कि जून के बाद ही 200 रुपए के नोट की छपाई शुरू हो रही है। पिछले महीने मार्च में ही इस आशय की बैठक हो चुकी है और इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। हालांकि रिजर्व बैंक से अभी तक इस बारे में आधिकारि़क पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि अभी नई करेंसी छापने के लिए मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।  (चित्र : सोशल मीडिया)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख