dharma sangrah
✕

किशोरी अमोनकर का निधन, संगीत जगत में शोक

Updated: मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (17:51 IST)
मुंबई। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में अपने उम्दा गायन से एक विशिष्ट मुकाम हासिल करने वाली किशोरी अमोनकर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके मध्य मुंबई स्थित घर पर बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एकत्र हुए। अमोनकर का सोमवार रात यहां निधन हो गया था। वे 84 वर्ष की थीं।
 
किशोरी अमोनकर का शव प्रभादेवी इलाके में रवींद्र नाट्य मंदिर में रखा गया है ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गायिका का आज दादर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किशोरी अमोनकर का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है। मोदी ने ट्वीट किया, मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। किशोरी अमोनकर लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय बनी रहेंगी।
 
अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को मुंबई में हुआ था। अमोनकर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिकाओं में से एक थीं और वे जयपुर घराने से ताल्लुक रखती थीं। अमोनकर की मां जानी-मानी गायिका मोगुबाई कुर्दीकर थीं। उन्होंने जयपुर घराने के दिग्गज गायक अल्लादिया खान साहब से प्रशिक्षण हासिल किया था।
 
अपनी मां से जयपुर घराने की तकनीक और बारीकियां सीखने के दौरान अमोनकर ने अपनी खुद की शैली विकसित की जिस पर अन्य घरानों का प्रभाव भी दिखता है। उन्हें मुख्य रूप से खयाल गायकी के लिए जाना जाता था लेकिन उन्होंने ठुमरी, भजन, भक्ति गीत और फिल्मी गाने भी गाए।
 
जानी-मानी संगीतकार होने के अलावा अमोनकर एक लोकप्रिय वक्ता भी थीं। उन्होंने समूचे भारत की यात्रा करके व्याख्यान दिया। उन्होंने संगीत में रस सिद्धांत पर सबसे प्रमुख व्याख्यान दिया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2010 में वे संगीत नाटक अकादमी की फेलो बनीं। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

योगी सरकार में अपराधियों की खैर नहीं, केशव मौर्य ने कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!

अगला लेख