• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 30 मई 2010 (19:44 IST)

मारुति ने नया बनाया विश्व रिकॉर्ड

मारुति ने नया बनाया विश्व रिकॉर्ड -
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी हैचबैक स्विफ्ट मॉडल की 342 कारों को एक स्थान पर परेड करा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

कंपनी ने गत 25 मई को इसके उत्पादन का पाँचवा वर्षगाँठ मनाया था। इसी के तहत आज गुडगाँव, मुंबई और श्रीपेरंबदुर में स्विफ्ट कारों का परेड आयोजित किया था। इसी क्रम में गुडगाँव में 342 स्विफ्ट मालिक शामिल हुए।

कंपनी के अनुसार एक मॉडल की कारों को एक स्थान पर परेड कराने का अब तक का विश्व रिकॉर्ड अक्टूबर 2005 में न्यूजीलैंड में 249 कारों के साथ बनाया गया था1 गुडगाँव के लेजियर वैली परिसर में यह परेड आयोजित किया गया। कंपनी पिछले पाँच वर्षों साढ़े चार स्विफ्ट बेच चुकी है। (वार्ता)