kundali milan
✕

इंदौर में लता के 7600 दुर्लभ ग्रामोफोन रिकॉर्ड सहेजने वाला प्रशंसक शोक में

Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (20:52 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। स्वर कोलिला के रूप में मशहूर महान गायिका लता मंगेशकर के गीतों के 7600 दुर्लभ ग्रामोफोन रिकॉर्ड सहेजकर उनके नाम पर इंदौर में संग्रहालय बनाने वाले सुमन चौरसिया रविवार को उनके निधन के बाद शोक में डूब गए।

चौरसिया (69) ने कहा, अपना दु:ख बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वसंत पंचमी के अगले दिन लता दीदी के निधन से मुझ जैसे लाखों संगीतप्रेमियों के मन को गहरा धक्का लगा है।

उन्होंने बताया कि मंगेशकर के जीवनकाल में वे उनसे कई बार मिले थे। चौरसिया ने बताया, मेरी वर्ष 2019 में लता दीदी से आखिरी बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते मैं उनसे नहीं मिल सका।

चौरसिया ने बताया कि उन्होंने मंगेशकर के गीतों के ग्रामोफोन रिकॉर्ड वर्ष 1965 से सहेजने शुरू किए थे। उन्होंने बताया, फिलहाल मेरे पास ऐसे करीब 7600 ग्रामोफोन रिकॉर्ड का संग्रह है जो लता दीदी ने 32 देशी-विदेशी भाषाओं और बोलियों में गाए हैं। इनमें उनके कई दुर्लभ गीत भी हैं।

चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने इस संग्रह को व्यवस्थित करने के लिए संग्रहालय का रूप दे दिया था और इसे नाम दिया था- 'लता दीनानाथ मंगेशकर ग्रामोफोन रिकॉर्ड संग्रहालय'। चौरसिया ने बताया कि उनके पास मंगेशकर के गीतों का जो संग्रह है, उसमें वर्ष 1946 में परदे पर उतरी हिन्दी फिल्म 'जीवन यात्रा' का गीत 'चिड़िया बोले चूं-चूं-चूं' शामिल है।

उन्होंने बताया कि उनके संग्रह में श्रीलंका में बोली जाने वाली सिंहली भाषा में मंगेशकर का गाया गीत भी है।
शहर के पिगडंबर इलाके में 1,600 वर्गफुट पर बने संग्रहालय में मंगेशकर के गीतों के अलावा उनके जीवन से जुड़ी तस्वीरें और उन पर लिखी किताबें भी सहेजी गई हैं। इंदौर में 28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर का मुंबई के एक अस्पताल में रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

पार्श्व गायन की दुनिया में उनका सफर वर्ष 1942 से शुरू हुआ था। अपने सात दशक से भी लं‍बे करियर में उन्होंने अलग-अलग भाषा-बोलियों के 30000 से अधिक गीतों को स्वर दिया है। मंगेशकर को वर्ष 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था।(भाषा)

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख