dharma sangrah

सूर्य यदि है दूसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (18:03 IST)
सूर्य मेष में उच्च, तुला में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार उच्च और नीच कुछ अलग तरह से तय होते हैं। लेकिन यहां दूसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : खुद शिकार करके खाने वाला सिंह। इसे बिना किसी सहारे के जलने वाला मंदिर का दीपक भी कहा गया है। आर्थिक हालात सामान्य। धर्म और ससुराल विरोधी हो सकता है।
 
द्वितीय भाव में सूर्य होने पर व्यक्ति त्यागी, दानी, भाग्यशाली, सच्चरित्र एवं धार्मिक स्वभाव का होगा। वाहन, धन सम्पति, बहुमूल्य आभूषण, अधिकार पूर्ण पद का स्वामी होगा। मधुर भाषी एवं अपने तर्को से सभी को अनुकूल करने की क्षमता रखता है। स्वयं स्वार्थ से रहकर सभी की सहायता करने वाला होता है। ऐसे जातक के जन्म के पश्‍चात ही माता-पिता का भाग्योदय हुआ होगा। लेकिन मंगल एवं चन्द्र 1 में होने पर दरिद्र, आलसी एवं निर्धन होगा।
 
पांच सावधानियां
1. चावल, चांदी, हरी वस्तुएं या दूध का दान लेने से बचें।
2. तरक्की और सुख-शांति की शर्त यह है कि भाई की हर वक्त सहायता करें।
3. जहां तक हो सके जमीन संबंधी झगड़ों से भी बचें। स्त्री के कारण संबंधियों से ना झगड़ें।
4. हरी वस्तुएं, चावल तथा अनाज कभी भी उधार पर ना लें।
5. घर की महिलाओं की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
 
ये पांच कार्य करें
1. नारियल, सरसों और बादाम का दान करें। 
2. शारीरिक कष्ट होने पर तांबे का एक सिक्का बहते पानी में बहा दें।
3. स्त्री ऋण का उपाय करें।
4. सूर्य को अर्घ्य दें।
5. गुड़ खाकर ही घर से निकलें या रविवार का व्रत करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख