dharma sangrah

शुक्र यदि है तीसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (09:22 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां तीसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : कवि या कलाकार होने में रुचि होती है। इस खाने में शुक्र का होना अर्थात 'सती' का होना माना गया है। ऐसे व्यक्ति की पत्नी जब तक जिंदा है मौत उसके पास फटक नहीं सकती। शुक्र तीन के समय गुरु नौ या बुध ग्यारहवें खाने में है तो शुक्र का असर खराब होता है।
 
इस भाव में स्थित शुक्र जातक को एक आकर्षक व्यक्तित्व देता है। जातक की पत्नी साहसी, समर्थक और बैलगाड़ी के दूसरे बैल की तरह जातक के लिए सहयोगी होगी। वह जातक को छल, चोरी और नुकसान से बचाने वाली होगी। यदि नवम और एकादश भाव में शुक्र के शत्रु ग्रह स्थित हों तो प्रतिकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म। यदि शनि मंदा अर्थात नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. किसी भी स्थिति में पत्नी का अपमान न करें।
2. दुराचारी होने से बनदामी फैल सकती है।
3. पराई औरतों के साथ छेड़खानी (फ्लर्ट) करने से बचें।
4. मांस, मदिरा और झूठ बोलने से बचें।
5. शुक्रवार के दिन खटाईं न खाएं।
 
क्या करें : 
1. लक्ष्मी की उपासना करें। सफेद वस्त्र दान करें।
2. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
3. गाय को हरा चारा खिलाते रहें।
4. शुक्रवार या एकादशी का व्रत रखें।
5. सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।
6. स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख