biodatamaker
✕

लाल किताब : किसे नहीं पालना चाहिए तोता?

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (13:02 IST)
कई लोगों को पशु या पक्षी पालने का शौक होता है। लाल किताब के अनुसार कुछ लोगों यह कार्य करना चाहिए और कुछ को नहीं। इसी तरह लाल किताब के ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें तोता नहीं पालना चाहिए। हालांकि तोता पालना कई मायनों में शुभ भी होता है।
 
 
1. जिसका जन्म सोमवार को शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच हुआ है उसे किसी भी प्रकार का पक्षी नहीं पालना चाहिए। उसे खासकर तोता कतई नहीं पालना चाहिए। इससे उत्तम हालात पलट जाएंगे।
 
2. यदि आपका बुध ग्रह उत्तम है तो आपको तोता नहीं पालना चाहिए।
 
3. कुंडल में यदि बुध दूरे भाव में है तो तोता पालना सख्त रूप से वर्जित माना गया है। वर्ना हंसता खेलता परिवार उजड़ जाएगा। 
 
4. यदि दूसरे भाव में बुध ग्रह है तो जातक को घरेलू पशु नहीं पालना चाहिए। जैसे भेड़, बकरी और तोता।
 
5.यदि आपका व्यापार ठीक तरह से नहीं चल रहा है तो बुधवार के दिन एक तोता पिंजरे सहित खरीद कर लाएं और उसे आजाद कर दें। तोता जितनी दूर उड़कर जाएगा, आपका व्यापार उतना ही अधिक चलेगा।
 
6. लाल किताब के अनुसार कुंडली का विश्लेषण करके बहुत से लोगों को तोता नहीं पालने की हिदायत दी जाती है और बहुत से लोगों को बुधवार के दिन पिंजरे में कंठी वाला तोता पालने का कहा जाता है लेकिन उसके लिए नियम बनाए गए हैं।
 
7. यदि किसी ने गलती से तोता पाल लिया है तो उसे तुरंत की लाल किताब के विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। हो सकता है कि यह तोता ही आपके दुर्भाग्य और बर्बादी का कारण हो।
 
8. पले हुए तोते यदि खुश नहीं हैं तो वह रोज आपको बद्दुआ देगा। आपको यह समझना चाहिए कि पक्षियों को बंधक बनाकर रखना पाप है। इसके कई दुष्परिणाम भुगतने होते हैं।
 
9. दरअसल, तोतों में यह क्षमता है कि वो जो भी सुनते हैं उसे आसानी से याद कर लेते हैं और उसे वे मन ही मन या बोलकर दोहराते रहते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में गाली-गलौच या झगड़े चलते हैं तो वह भी इसी प्रकार का व्यवहार करेगा। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्‍थायी निर्माण हो जाएगा। इस तरह तोता पालना कई मामलों में शुभ भी है और अशुभ भी। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख