dharma sangrah
✕

चंद्र यदि बारहवें भाव में है तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (10:17 IST)
चंद्रमा वृषभ में उच्च, वृश्चिक में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में चंद्रमा बली और दसवें भाव में मंदा होता है। शनि की राशियों में चंद्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां बारहवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : आसमानी पानी या बर्फ। रात के वक्त का तूफान जिससे बस्तियां उजड़े। शिक्षा की किमत हो या नहीं लेकिन दुकानदारी में महारत होगी।
 
यह घर बृहस्पति का है और चंद्रमा उसका मित्र है। अत: यहां स्थित चंद्रमा मंगल और मंगल से संबंधित चीजों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, लेकिन यह अपने शत्रु ग्रह बुध और केतु तथा उनसे संबंधित चीजों को नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए मंगल जिस भाव में बैठा है उससे जुड़ा व्यापार और चीजें जातक के लिए लाभदायक, जबकि बुध और केतु जिस घर में बैठे हैं उससे जुड़ा व्यापार और चीजें हानिकारक रहेंगी। बारहवें घर में स्थित चंद्रमा जातक के मन में अप्रत्याशित मुसीबतों और खतरों को लेकर एक साधारणसा डर पैदा करता है। जिससे जातक की नींद और मानसिक शांति भंग होती है। यदि चौथे भाव में स्थित केतु कमजोर और पीड़ित हो तो जातक के पुत्र और मां पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
 
चंद्र की सावधानियां :
1. धार्मिक साधु-संतों को कभी भी दूध और भोजन दान न दें
2. स्कूल, कॉलेज या अन्य कोई शैक्षणिक संस्थान न खोलें ।
3. आय से अधिक खर्च न करें। बचत करें।
4. गुरु के मंदे कार्य न करें। संतान का ध्यान रखें।
5. जुआ, सट्टा, व्याभिचार, मांस, मदिरा आदि बुराइयों से दूर रहें।
 
क्या करें : 
1. गुरुवार का व्रत रखें और पीपल में नित्य जल चढ़ाएं।
2. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3. माता, पिता और गुरु का सम्मान करें।
4. धार्मिक स्थलों की यात्रा करें।
5. दूध में सोना बुझाकर दूध पियें।
6. कान में सोना पहनें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख