ramcharitmanas

लाल किताब : सिर्फ 9 उपाय करें और 9 ही ग्रहों से पाएं चमत्कारिक लाभ

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (17:57 IST)
आपकी कुंडली में कोई भी ग्रह शुभ है या अशुभ आप लाल किताब के मात्र 9 उपाय करें और सभी 9 ग्रहों के प्रभाव को शुभ बना लें। हालांकि इसके लिए लाल किताब की शर्तों और नियमों का पालन करना भी जरूरी है। जैसे शनि सहित किसी भी ग्रहों के मंदे कार्य नहीं करना चाहिए। आओ जानते हैं कि 9 ग्रहों के कौनसे हैं 9 उपाय।
 
ALSO READ: लाल किताब : किसे नहीं पालना चाहिए तोता?
1. सूर्य : बहते पानी में गुड़ और गेहूं बहाएं और घर से बाहर किसी विशेष कार्य पर जाने से पहले गुड़ खाकर ही जाएं या पिता की सेवा करें।
 
2. चंद्र : दूध या पानी भरा बर्तन सिरहाने रखकर सोएं और अगले दिन प्रात: कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें। ऐसा 43 दिन तक करें या माता की सेवा करें।
ALSO READ: लाल किताब में गुड़ खाने का क्यों बोला जाता है?
3. मंगल : 43 दिन तक लगातार सफेद सुरमा आंखों में लगाएं या मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
 
4. बुध : अपनी नाक छिदवार उसमें 43 दिन तक के लिए चांदी का तार डालकर रखें या कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें और बहन, मौसी, बुआ तथा साली की सेवा करें और उनसे आशीर्वाद लेते रहें।
 
5. गुरु : माथे पर केसर का तिलक लगाए, केसर केसर खाए या नाभि एवं जीभ पर लगाए या प्रतिदिन पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं। खासकर गुरुवार और शनिवार को। संतों, गुरुओं की सेवा करें।
ALSO READ: घोर संकट से बचाए, लाल किताब के ये 10 उपाय
6. शुक्र : गाय को ज्वार और हरा चारा खिलाएं या कपड़ों पर और घर में सुगंधित पदार्थो का प्रयोग करें।
 
7. शनि : शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अच्छे से अपना चेहरा देखें और उसे शनि मंदिर में कटोरी सहित दान करे दें। ऐसा 11 शनिवार तक करें। या, 43 दिन तक मछली और कौवों को रोटी खिलाते रहें।
 
8. राहु : संयुक्त परिवार में रहें या जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं। या, चांदी की ठोस गोली हमेशा अपनी जेब में रखें।
ALSO READ: लाल किताब : कैसे जानें कि आपके पितृ आपसे रुष्ट हैं?
9. केतु : दोनों कान छिदवाकर उसमें 43 दिनों तक के लिए सोने का तार डालें या तीन कुत्तों को 43 दिन तक लगातार रोटी खिलाएं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

अगला लेख