Hanuman Chalisa
✕

लाल किताब राशिफल 2021 : मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (17:46 IST)
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए मिथुन राशि के बारे में।

ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
मिथुन राशि : यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक जीवन के लिए, थोड़ा बहुत प्रतिकूल समय है क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको सोच समझकर कदम उठाना होंगे, अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। जनवरी के प्रथम सप्ताह में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इसके बाद आपका झुकाव धर्म कर्म की ओर होगा। फरवरी मार्च में परिवार में खुशियों को वातावरण रहेगा। 
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
आप नौकरीपेशा हैं तो 1 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच का वक्त कठिन है। हालांकि यदि आप अभी से ही अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाकर अच्छा व्यवहार रखते हैं तो मेहनत रंग लाएगी और नौकरी में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। हालांकि यह भी एक पक्ष है कि इस समय आप जितनी भी मेहनत करेंगे, आपके अधिकारी आप से असंतुष्ट ही रहेंगे, परंतु आप अपने आत्मविश्‍वास में कमी ना आने दे और कार्य करते जाएंगे।
 
26 अगस्त से 22 सितंबर के बीच का वक्त आर्थिक संकटों से जुझने का वक्त तब बनेगा जबकि आपने बताए गए समय में खर्चों पर लगाम लगाकर नौकरी पर बेहतर प्रदर्शन ना किया हो और सेहत पर ध्यान ना रखा गया हो तो निश्‍चित ही आपके लिए यह समय कठिन रहेगा। परंतु व्यापार करने वाले जातकों को, इस दौरान सबसे अधिक सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण भी बेहतर रहेगा।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
सितंबर के अंतिम सप्ताह से 17 अक्टूबर और 13 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच आपके राशि स्वामी अस्त अवस्था में होंगे। इसलिए आपको इस दौरान मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आप उपरोक्त नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आप गाली-गलोच करने और झूठ बोलने से बचें। चमड़े की वस्तुओं का उपयोग ना करें और आर्टिफिशियल ज्वैलरी से भी परहेज करें। गर्मी के दौरान लोगों को शरबद पिलाएं और बुआ, मौसी, मां अथवा बहन को हरे रंग की वस्तुएं भेंट करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख