biodatamaker

बनते काम बिगड़ रहे हैं तो करें लाल किताब के 5 अचूक उपाय

Updated: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (11:36 IST)
Lal kitab ke upay : गरीबी सता रही है, बुरी लत लग गई है, आपके काम अटके पड़े हैं, कोई भी काम नहीं बन रहा है या बनते काम बिगड़ते जा रहे हैं तो आप लाल किताब के निम्नलिखित पांच उपाय करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
 
 
लाल किताब के अचूक 43 दिन के उपाय (lal kitab ke upay) :
1. सबसे पहले तो अपने कर्म सुधारे और शनि, राहु और केतु के मंदे कार्य न करें। जैसे, शराब पीना, ब्याज का धंधा करना, पराई महिला पर बुरी नजर रखना, गृह कलेश करना आदि।
 
2. 43 दिन तक गुड़ और गेहूं का दान दें और उसके बाद अगले 3 वर्षों तक गुड़ और गेहूं का रविावार को मंदिर में दान देते रहें।
 
3. यदि शनि 7वें और चंद्र एवं मंगल तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में एकत्रित हों तो 43 दिन तक हलवे में दूध मिलाकर मंदिर में बांटे और अगले तीन वर्षों तक हर मंगलवार को मंदिर में हलवा बांटें।
 
4. यदि सातवें भाव में शनि विराजमान हैं और चंद्रमा अकेले तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में हो तो ऐसी अवस्था में चावल में दूध मिलाकर 43 दिन तक दान करें और इसके बाद अगले 3 वर्षों तक हर सोमवार को मंदिर में दान करें।
 
5. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगलवार एवं शनिवार को उनके मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उन्हें सिंदूर अर्पित करें। तीन वर्ष तक यह क्रम जारी रहना चाहिए।
 
नोट : 43 दिन में संकट का समाधान होना प्रारंभ होता है और 3 साल में सभी कुछ पहले जैसा हो जाता है, परंतु इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ को अपनी कुंडली दिखाकर ही ये उपाय कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्यवाणियों में पहले ही था 2026 का ये संकट? 5 बड़ी प्राकृतिक घटनाएं हो चुकीं, अब आगे क्या होगा

Weekly Horoscope: 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

11 September Birthday: आपको 11 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 सितंबर, 2026)