Narak Chaturdashi
✕

Lal kitab ke upay: लाल किताब के रामबाण उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (11:54 IST)
Lal kitab ke achuk upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र से अलग लाल किताब की विद्या परंपरागत और स्थानीय संस्कृति के अनुभवों पर आधारित है जिसमें सावधानी और उपाय बताए गए हैं। आओ जानते हैं कि ऐसे कौन से रामबाण उपाय हैं जिन्हें करने से हर तरह के संकट दूर होकर घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन की आवक बनी रहती हैं।
 
1. मानसिक तनाव का उपाय : तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे बाहर ढोल दें या कीकर के वृक्ष में डाल दें। ऐसा कम से कम 43 दिन तक करें और यदि इससे ज्यादा दिनों तक करते ही रहेगे तो भी कोई दिक्कत नहीं। इस उपाय से मानसिक बैचेनी दूर होकर सेहत में लाभ मिलती है और किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता है।
 
2. संकट से मुक्ति का उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें, कुत्ते को रोटी खिलाएं, किसी सफाईकर्मी को कुछ सिक्के का दान करें और छाया दान करें। इसके अलावा किसी की शवयात्रा में श्मशान से लौटते वक्त कुछ सिक्के पीछे फेंकते हुए घर आ जाएं और स्नान कर लें। वृक्ष, चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, कछुआ, मछली, वृद्ध, अनाथ, कन्या, अशक्त मानव आदि प्राणियों के अन्न-जल की व्यवस्था करने से इनकी हर तरह से दुआ मिलती है। अत: इन सभी को अन्न और जल देते रहने से पितृदोष, राहु-केतु दोष, शनि दोष, शुक्रदोष आदि दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही व्यक्ति कर्ज, आकस्मिक संकट और दुर्घटना से भी बचा रहता है।
 
3. सुख और शांति के उपाय : नवरात्रि या बुधवार के दिन कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें और उन्हें भोजन कराएं। या 21 शुक्रवार 9 वर्ष से कम आयु की 5 कन्यायों को खीर व मिश्री का प्रसाद बांटें। इससे घर में सुख और शांति बनी रहेगी। 
 
4. विवाह हेतु या सुखी दांपत्य जीवन के उपाय : एकादशी, प्रदोष या गुरुवार का व्रत रखें। पीला वस्त्र धारण करें। प्रतिदिन केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। नाभि पर घी लगाएं। गुरुवार को नमक न खाएं। गुरुवार को मंदिर जरूर जाएं।
 
5. धन समृद्धि के लिए : बुध ग्रह के कारण समस्या है तो कुंडली की जांच करके किसी अच्छे मुहूर्त में बुधवार के दिन नाक छिदवाएं या गुरुवार के दिन गुरु का दान कर दें। नाक में चांदी का तार 43 दिन तक डालकर रखें और कान में सोने का तार। शुक्रवार के दिन दही स्नान करें। घर में 10 वस्तुएं अवश्य रखें। पहला चांदी से बना ठोस हाथी, दूसरा पत्थर की घट्टी, तीसरा पीतल-तांबे के बर्तन, चौथा मिट्टी के बर्तन में शहद, पांचवां काला सुरमा, छठा चांदी की डिब्बी जिसमें पानी भरा हो, सातवां काला सुरमा, आठवां देशी गुड़, नौवां चांदी का एक चौकोर टुकड़ा और दसवां हनुमानजी का चित्र या मूर्ति।
 
- अनिरुद्ध जोशी

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

Annual Numerology 2027 : क्या नए साल में बदलेगी मूलांक 7 वालों की किस्मत? क्या कहते हैं आपके अंक? जानें वार्षिक भविष्यफल

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

अगला लेख