dharma sangrah

Astro Tips : घर की खुशहाली के लिए लाल किताब के सटीक उपाय

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (19:11 IST)
कई बार हमें जीवन में इतनी तकलीफ और कष्टों का सामना करना पड़ता है कि हम समझ नहीं पाते हैं कि आखिर यह सब क्यों हो रहा है और इन सबसे कैसे निपटा जाए। हमारे ज्योतिष ग्रंथों में कई आसान और अचूक उपाय वर्णित हैं। उनमें से कुछ खास उपाय आपके लिए- 

* जन्म कुंडली में यदि ग्यारहवें घर में शनि हो तो मुख्य द्वार की चौखट बनाने से पहले उसके नी‍चे चंदन दबा दें, सुख-समृद्धि से घर सुशोभित रहेगा।
 
* भवन-निर्माण से पहले भूखंड पर पांच ब्राह्मणों भोजन कराना बहुत शुभ होता है। इससे घर में धन, ऐश्वर्य व सुखों का वास होता है। बच्चे भी संस्कारी व आज्ञाकारी होते हैं।
 
* यदि जीवन समस्याओं व दुखों से भरा हो, तो 100 ग्राम साबुत चावल किसी तालाब में डाल दें।
 
* यदि घर में मां को लगातार कोई कष्ट सता रहा हो तो 121 पेड़े लेकर बच्चों को बांट दें, कष्ट दूर हो जाएगा।
 
* यदि जमीन-जायदाद लाख कोशिशों के बावजूद अधिक दामों में न बिक पा रही हो तो कभी-कभी चाय की पत्ती जमादार दो दें। चांदी का चौकोर टुकड़ा सदैव अपने पास रखें और चांदी के गिलास में ही पानी पीएं। हमेशा सफेद टोपी पहनें। संपत्ति अधिक दामों में बिक जाएगी।
 
* राहु ग्रह की अशुभता दूर करनी हो तो भगवती काली की उपासना करें। राहु अशुभ हो तो अचानक शारीरिक कष्ट होता है। चांदी की चेन गले में पहनें, राहत‍ मिलेगी। कुत्तों को रोटी अवश्य खिलाएं, गरीबों को सूजी का हलवा अपने हाथ से बांटे, कष्ट दूर होगा।
 
* यदि व्यवसाय या रोजगार में विघ्न बहुत आ रहे हों तो दस अंधों को भोजन कराएं और गुलाब जामुन खिलाएं। अपने माता-पिता की सेवा करें, विघ्न अपने आप दूर हो जाएंगे।
 
* कर्ज से मुक्ति के लिए कर्जदार व्यक्ति को चाहिए कि दोनों मुट्ठियों में काली राई लें। चौराहे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें तथा दाहिने हाथ की राई को बाईं ओर तथा बाएं हाथ की राई को दाहिनी दिशा में फेंक दें। राई फेंकने के पश्चात चौराहे पर सरसों का तेल डालकर दोमुखी दीपक जला देना चाहिए। दीया मिट्टी का रखना चाहिए। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार को संध्या के समय करें। श्रद्धा द्वारा किया गया यह उपाय अवश्य कर्ज से मुक्ति दिलाता है। एक बार सफलता न प्राप्त हो तो दोबारा फिर कर लेना चाहिए। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

26 August Birthday: आपको 26 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख