sundarkand

बृहस्पति यदि है दूसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (10:31 IST)
धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां दूसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और उपाय करें, जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : दूसरे घर का गुरु जगतगुरु कहलाता है। सबको तारने वाला तारणहार। यदि केतु छटे भाव में है तो ऐसे व्यक्ति को अपनी मौत का पता रहेगा। पत्नी खुबसूरत होगी। यदि सूर्य दसवें में होतो प्रसिद्धि प्राप्त करेगा, लेकिन शर्त यह कि वह सावधानियां रखें और शुक्र को सही करें।
 
 
क्योंकि दूसरे भाव का गुरु उस घर में बैठा होता है जिसे शुक्र का घर कहा जाता है। अत: भले ही शुक्र कुंडली में कहीं भी बैठा हो इस घर के परिणाम बृहस्पति और शुक्र से प्रभावित होते हैं। शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के शत्रु होने के कारण दोनों एक दूसरे पर प्रतिकूल असर डालते हैं।
 
 
ऐसे में यदि जातक सोने या आभूषणों का व्यापार करता है तो पत्नी, धन और संपत्ति के स्थायित्व की कोई गारंटी नहीं लेकिन यदि उसके साथ पत्नी भी मिलकर यह कार्य करती है तो फिर गारंटी है। साथ ही मान सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि इसके बाद भी पत्नी और परिवार को सेहत संबंधी समस्याएं रहेंगी, तो ऐसे में सतर्क रहने की जरूर है। यदि 2, 6 और 8वां घर शुभ हैं और शनि 10वें घर में नहीं है तो जातक लॉटरी या किसी नि:संतान से सम्पत्ति अर्जित करेगा।
 
 
5 सावधानियां :
1. सूर्य से संबंधित कोई भी काम न करें।
2. पत्नी की सेहत का ध्यान रखें।
3. झूठ ना बोलें।
4. ससुराल पक्ष से अच्‍छे संबंध रखें।
5. यदि आपके घर के सामने की सड़क में कोई गड्ढा है तो उसे भर दें।

 
क्या करें : 
1. केसर का तिलक लगाएं और पीपल में जल चढ़ाएं।
2. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
3. स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। 
4. शुक्र या गुरुवार का व्रत रखें। शुक्र को खटाई और गुरु को नमक ना खाएं।
5. श्रद्धा-भाव से दान दें एवं सांप को दूध पिलाएं। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें सभी राशियों का राशिफल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 24 से 30 अगस्त 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

22 August Birthday: आपको 22 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 24 से 30 अगस्‍त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

अगला लेख