Daily Horoscope
✕

Lakhimpur Kheri case : SIT ने 6 संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर लोगों से की पहचान की अपील

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (00:01 IST)
लखनऊ। लखीमपुर खीरी मामले की तफ्तीश कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को मामले के 6 संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं। एसआईटी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी को सुबूत इकट्ठा करने के दौरान कुछ वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। हम उनके आधार पर 6 फोटो जारी करके लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे उनकी पहचान करें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा और उन्हें वाजिब इनाम भी दिया जाएगा। तस्वीरों में उन दूरभाष नंबरों का भी उल्लेख किया गया है जिन पर सूचना दी जा सकती है।

ALSO READ: लखीमपुर कांड में थार सवार चश्मदीद सुमित जायसवाल गिरफ्तार
 
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शिरकत के विरोध के दौरान हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी जिसने इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में 36 से ज्यादा किसानों को नोटिस जारी की है।

ALSO READ: भाजपा नेता का टिकैत पर बड़ा आरोप, लखीमपुर में मॉब लिंचिंग को सही नहीं ठहराया होता तो सिंघु बॉर्डर पर नहीं होती हत्या
 
मामले में तिकोनिया थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, वहीं दूसरी प्राथमिकी में सुमीत जायसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सुमीत इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है।
 
सुमीत ने अपनी शिकायत में खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कहा था कि वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पैतृक गांव बनबीरपुर में दंगल कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने के लिए जा रहा था, तभी हिंसा भड़क उठी। इस मामले में अब तक गृह राज्यमंत्री के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसानों का आरोप है कि उनके साथियों को कुचलने वाली गाड़ियों में से एक में आशीष सवार था। हालांकि मंत्री के बेटे ने कहा कि वह घटना के वक्त अपने पैतृक गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में मौजूद था।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

सीएम उमर के लिए सिरदर्द बनी पार्टी की अंदरूनी कलह, मंत्री पद न मिलने पर भड़के विधायक

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

अगला लेख