Daily Horoscope
✕

Lakhimpur Kheri : पूर्व BJP महिला सांसद के साथ UP पुलिस की अभद्रता, जबरन बाल घसीटते हुए जीप में बिठाया

Updated: मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (23:04 IST)
बहराइच। लखीमपुर में रविवार को डिप्टी सीएम व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने के दौरान बवाल हो गया था।
ALSO READ: लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी, मृतक किसानों के परिवारों से करेंगे मुलाकात
इस बवाल में बहराइच के भी 2 किसानों की मौत हुई। बहराइच पुलिस ने मृतक किसानों के घर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी हुई है। आज मृतक किसान दलजीतसिंह के गांव बंजारन टांडा में बहराइच की पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले ने जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के साथ उनकी कहासुनी और नोकझोंक भी हुई।

 
बहराइच के तहसील नानपारा के गांव बंजारन टांडा के मृतक किसान दलजीतसिंह के परिवार से मिलने व अंतिम संस्कार में शामिल जा रहीं पूर्व सांसद बहराइच सावित्री बाई फूले को पुलिस ने जबरन घसीटते हुए बाल पकड़कर गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गई।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने की मृतक किसानों के परिजनों से बात, हुड्डा बोले- अपराधियों की तरह किया जा रहा है व्यवहार
गौरतलब है कि सावित्रीबाई फूले पूर्व में भाजपा के टिकट से सांसद बनी थीं। वर्तमान में उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया है और अब अपनी पार्टी बना रखी है। पुलिस के इस रवैये से यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन महिला सशक्तीकरण' व सुरक्षा व्यवस्था को ठेस जरूर पहुंचती है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख