महिलाएं भी है धूम्रपान से परेशान...
FILE
ऐसा माना जाता है कि जब एक व्यक्ति धूम्रपान करता है तो उसके मस्तिष्क में मौजूद ऐसे कई निकोटीन रिसेप्टर्स की संख्या बढ़ जाती है जो निकोटीन के लिए बाध्य करते हुए धूम्रपान की आदत को और बढ़ाते हैं।
अमेरिका में याले यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के अनुसंधानकर्ताओं ने यह पाया कि पुरुषों में यह सही है क्योंकि धूम्रपान नहीं करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वाले पुरुषों में अधिक निकोटीन रिसेप्टर होते हैं।
आश्चर्यजनक रूप से अनुसंधानकर्ताओं ने यह पाया कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में धूम्रपान नहीं करने वालों जितने ही निकोटीन रिसेप्टर होते हैं। (भाषा)
