1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi press conferencelive paper leak case live updates

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi press conference
राहुल गांधी दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सबसे पहले अपने प्रेजेंटेशन में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कल आपने देखा मुझे घसीटा गया। कल मेरे मुंह से खून निकल रहा था। राहुल गांधी काली पट्टी बांधकर पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि हर किसी के लिए यह साफ है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था, जिसे कभी दुनिया की सबसे बेहतरीन शिक्षा प्रणालियों में गिना जाता था, आज गंभीर संकट का सामना कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कोई व्यक्ति या लोगों का एक समूह हमारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रहा है। 
 
भारत की सबसे मूल्यवान संपत्ति उसकी शिक्षा व्यवस्था और उसके छात्र हैं, लेकिन उनके भविष्य को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार क्या कर रही है? एक भी दोषसिद्धि (कन्विक्शन) नहीं हुई है। यही पहला और पूरी तरह से जायज कारण है कि हमारे युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे देश का हर युवा जानता है, लेकिन किसी कारणवश भारत सरकार इसे नहीं समझ रही। एक उदाहरण देखिए- सिर्फ एक परीक्षा की तैयारी और उसे देने में छात्रों के परिवारों का जितना खर्च होता है, वह लगभग देश के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।

rahul gandhi press confrance

राहुल गांधी ने सरकार के सामने 3 मांगें रखीं 

  • धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
  • बर्बरता करने वालों को सजा 
  • पीएम मोदी खेद जताएं  

असीमित तनाव से गुजरते हैं छात्र

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बच्चों ने आत्महत्या तक की है, हमारे छात्र असीमित तनाव से गुजरते हैं और फिर आखिरी समय में उन्हें बताया जाता है कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। यह एक वास्तविक और गंभीर समस्या है, जो अब देश में बहुत गहरी हो चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे सिर्फ अपनी मांगें रख रहे हैं। वे वही मांग रहे हैं, जिसका इस देश के छात्र होने के नाते उन्हें अधिकार है। वे कोई अपराध नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि हमें ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहिए जो ठीक से काम करे, जो निष्पक्ष हो। लेकिन आज हमारे पास ऐसी व्यवस्था नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आखिर हमारे छात्रों ने ऐसा क्या किया है? हजारों-हजार छात्र हैं, उन्होंने ऐसा कौन-सा अपराध किया है कि उन पर सुरक्षा बल हथियार तानें, उन्हें पीटा जाए, उनके साथ मारपीट की जाए और उनका अपमान किया जाए? राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं और एक भी दोषी नहीं पाया गया। यही कारण है कि हमारे युवा विरोध कर रहे हैं।
rahul gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है? हमारे छात्रों ने आखिर ऐसा क्या किया था कि हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीटा। वे शांति से प्रदर्शन कर रहे थे। वे क्राइम में नहीं थे। कई बच्चों ने आत्महत्या की है। यह एक जायज़ समस्या है। पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं।
अगला लेख
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर हंगामा, विरोध करने पहुंचे पति-पत्नी, दिल्‍ली प्रदर्शनकारियों को कहा था कीड़े