biodatamaker

जमीन पर घूमने वाली मछली

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (17:34 IST)
बैंकाक। आम तौर पर जाना जाता है कि मछलियां पानी के बाहर जिंदा नहीं रह पाती हैं और पानी से दूर करने पर ही उनकी मौत हो जाती है। लेकिन थाईलैंड में पाई जाने वाली मडस्किपर (दलदल में रेंगने वाली) एक ऐसी मछली होती है जोकि पानी के बाहर भी जिंदा रह सकती है और दलदली जमीन पर रेंग-रेंगकर चल सकती है। यह मछली जमीन पर बाहर आकर कीडें, मकोड़ों को अपना भोजन बनाने के लिए घूमती रहती है। 
 
इस कारण से यह जल और थल दोनों स्थानों पर रह सकती है। जीव वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक एम्फीबियंस प्राणी है। हालांकि मछलियां जमीन पर नहीं रह सकती हैं लेकिन मडस्किपर मछली पानी के बाहर जिंदा रहने के साथ-साथ जमीन पर आराम से चलती भी है तो भरोसा करना मुश्किल होगा। पर ये सच है थाईलैंड से लगने वाले  प्रशांत महासागर (पैसेफिक ओशन) में ‘मडस्किपर’ नामक प्रजाति की मछलियां पाई जाती हैं, जो पानी से बाहर सांस तो लेती ही है और बाहर निकलकर मजे से कई-कई घंटे तक धरती पर खेलती-कूदती है। 
 
चूंकि यह सामान्य मछलियों की प्रकृत्ति के विपरीत है इस कारण से इसका शरीर इस तरह से बना है कि यह पानी के अंदर और बाहर संतुलन बनाए रखने में सफल रहती है। यह सब संभव होता है इसके शरीर में बने दो स्पंज पाउच की वजह से। यह ऐसे दो थैलेनुमा खोल होते हैं जिनका उपयोग यह  जमीन पर आते वक्त इनमें पानी भर लेती है।

इसी पानी से अपने गलफड़ों को गीला रखती है और जब दोनों थैलियों वाला पानी खत्म हो जाता है या सूख जाता है तो ये अपने मुंह से ऑक्सीजन ले लेती हैं। इसी वजह से ये कई घंटों तक पानी के बाहर भी मजे से रह सकती हैं। कीचड़ और दलदल में रहने वाली इस मछली की आंखें इसके सिर के ऊपर वाले हिस्से पर होती हैं और आकार में बड़ी प्रतीत होती हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख