Hanuman Chalisa

शेयर बाजार की बढ़त बरकरार

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (17:03 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणामों के सकारात्मक होने की संभावना से उत्साहित घरेलू निवेशकों की लिवाली के दम पर मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 100.62 अंक की छलांग लगाकर 32,607.37 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.85 अंक उछलकर 10,207.70 अंक पर बंद हुआ।
        
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लिवाली से भी बाजार को मजबूती मिली है। पीएसयू, बिजली, यूटिलिटीज तथा दूरसंचार समूहों में निवेशकों ने जमकर निवेश किया। स्वास्थ्य, आईटी, ऑटो, सीडी और टेक समूहों पर बिकवाली का दबाव रहा। 
    
विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संदेशों के दम पर सेंसेक्स बढ़त में 32,619.26 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 32,502.08 अंक के दिवस की निचले स्तर तक का गोता लगाया और एशियन पेंट्स तथा भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में रही तेजी के दम पर 32,670.37 अंक के उच्चतम स्तर तक गया और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.13 प्रतिशत के उछाल के साथ 32,607.37 अंक पर बंद हुआ।
 
निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह बढ़त में 10,218.55 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,237.745 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,182.40 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,207.70 अंक पर रहा।
   
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.21 प्रतिशत यानी 33.76 अंक की तेजी के साथ 16,181.73 अंक पर पहुंच गया। छोटी कंपनियों का सूचकांक स्मॉलकैप भी 0.56 प्रतिशत यानी 95.13 अंक की बढ़त के साथ 17,191.68 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,895 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,479 हरे निशान में और 1,281 लाल निशान में बंद हुए,  जबकि 135 के शेयर स्थिर बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

अगला लेख