Hanuman Chalisa

विश्व की पहली सौर बैटरी विकसित की गई

Updated: सोमवार, 6 अक्टूबर 2014 (11:18 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने विश्व की पहली सौर बैटरी विकसित की है जो हवा और प्रकाश की मदद से स्वत: रिचार्ज हो जाती है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने एक उपकरण में एक सोलर सेल और एक बैटरी को जोड़कर इस सौर बैटरी का निर्माण किया है।
 
शोधार्थियों ने बताया कि नवोन्मेष करते हुए एक सोलर पैनल बनाया, जिससे हवा बैटरी में प्रवेश कर सकती है। बाद में एक विशेष प्रक्रिया के तहत सोलर पैनल और बैटरी के बीच इलैक्ट्रॉन का आदान प्रदान होता है। उपकरण के अंदर प्रकाश और ऑक्सीजन की मौजूदगी से रासायनिक प्रक्रिया होती है, जिससे बैटरी चार्ज हो जाती है।
 
इस सौर बैटरी के उत्पादन के लिए लाइसेंस लिया जाएगा। इससे अक्षय उर्जा की लागत को कम करने में मदद मिलेगी। इस आविष्कार से सौर ऊर्जा की कार्यक्षमता भी बढ़ाई जा सकेगी। पारंपरिक तौर पर सोलर सेल से एक अलग बैटरी में ऊर्जा का संरक्षण किए जाने के दौरान ऊर्जा का क्षय होता है। अमूमन 80 प्रतिशत इलैक्ट्रॉन ही बैटरी में संग्रहीत किए जा सकते हैं। 

इस नए डिजायन से 100 प्रतिशत इलैक्ट्रॉनों का बैटरी में संग्रहण किया जा सकता है। यह शोध पत्र नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में छपा है। (भाषा)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन