dharma sangrah
✕

सऊदी अरब स्पेस मिशन पर भेजेगा अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (18:06 IST)
सऊदी अरब धार्मिक कट्टरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन वह अब महिलाओं को कई क्षेत्रों में आगे लाकर अपनी छवि को बदलने के प्रयास कर रहा है। अब वह महिला यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम तेल संपन्न देश ने अपनी कंजरवेटिव छवि को सुधारने के लिए लिया है। इसी दिशा में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कानूनों में परिवर्तन किए हैं, जैसे महिला अब ड्राइव कर सकती है और बिना पुरुष के भी देश से बाहर जा सकती हैं।
 
सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी (SPA) ने बताया कि अंतरिक्ष में जाने वाली महिला रैयाना बरनावी, एस्ट्रोनॉट अली अलकरनी एवं AX-2 स्पेस मिशन के क्रू को 10 दिन के मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजा जाएगा। यह मिशन अमेरिका से लॉन्च होगा। उनके साथ-साथ पैगी व्हीट्सन (फॉर्मर नासा एस्ट्रोनॉट) और जॉन शॉफनर भी शामिल होंगे, जो पायलट की भूमिका निभाएंगे।
<

لكل رحلة روّادها.. ولكل مهمّة أبطالها!
السعودية #نحو_الفضاء

Every journey has its pioneers, and every mission has its heroes!
Saudi Arabia Towards Space. pic.twitter.com/tXOQwrtB4m

— الهيئة السعودية للفضاء (@saudispace) February 12, 2023 >
क्रू को फ्लोरिडा में नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर से SpaceX फेल्कन 9 रॉकेट से ISS लॉन्च किया जाएगा। सऊदी अरब भी अब UAE के नक्शेकदम पर चल रहा है। साल 2019 में UAE का पहला ऐसा अरब देश बना जिसने अपने एक नागरिक को अतंरिक्ष में भेज इतिहास में अपना नाम दर्ज किया था।
 
इसके पहले भी सऊदी अरेबिया अंतरिक्ष में जा चुका है। वर्ष 1985 में रॉयल प्रिंस सुल्तान बिन सलमान, अमेरिका द्वारा संचालित स्पेस मिशन का हिेस्सा बन पहले मुस्लिम अरब अंतरिक्ष या‍त्री बने थे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख