sawan somwar

पेड़ों को सफेद रंग से क्यों रंगा जाता है?

Updated: सोमवार, 13 मार्च 2023 (19:07 IST)
Tree White Paint 
 

- ईशु शर्मा 
 
सड़क या हाईवे पर सफर करते समय आपने अक्सर देखा होगा कि आस पास के पेड़ सफेद रंग से रंगे हुए होते हैं पर क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? चलिए जानते हैं कि क्या है कारण पेड़ को सफ़ेद रंग से रंगने का...... 
 
1. यातायात के लिए-
 
दरअसल पेड़ों को रंगने का मुख्य कारण यातायात को सतर्क करना है। रात को अंधेरे में स्ट्रीट लाइट होने के बाबजूद भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता, इसलिए पेड़ों को सफेद रंग से रंगा जाता है, क्योंकि सफ़ेद रंग रात में रिफ्लेक्ट होता है और रास्ता देखने में आसानी होती है। 
  
2. पेड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए-
 
पेड़ों को चुने से पोता जाता है जिसकी वजह से पेड़ में कीड़ें एवं दीमक लगने का खतरा कम होता है। चुना पेड़ों की जड़ों तक जाता है और पेड़ों के कीड़ों का खात्मा करता है, जिससे पेड़ की जड़े कमज़ोर नहीं होती। 
 
3. सूरज की रोशनी से बचाता है-
 
अक्सर आपने देखा होगा कि पेड़ों में दरार आने लगती है, जिसकी वजह से उनकी छाल तने से अलग होने लगती है। पेड़ों पर सफेद  रंग करने से उस पर सूरज की किरणें ज़्यादा प्रभाव नहीं डालती, जिसकी वजह से पेड़ स्वस्थ रहता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख