Hanuman Chalisa
✕

मेघालय की गहरी गुफाओं में लिखा है विश्व में कई सभ्यताएं खत्म होने का रहस्य...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (13:22 IST)
हाल ही में वैज्ञानिकों ने धरती के इतिहास में एक ऐसे नए काल युग की खोज की है जिसमें कई विख्यात मानव सभ्यताएं खत्म हो गई थी। 4200 वर्षों के इस काल को सबसे नया युग 'मेघालयन एज ' कहा जा रहा है और यह काल वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के भयावह खतरों के प्रति मानव जाति को आगाह करता है।
 
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में स्थित भारत के सबसे गहरी और बड़ी गुफा की छत के टपकाव से फर्श पर जमा हुए चूना पत्थर के स्तंभ (स्ट्लेगमाइट) की तलछटी से इस युग को परिभाषित किया गया। 
 
मेघालय में 1290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मावम्लूह नाम की यह गुफा भारत की सबसे लंबी और गहरी गुफाओं में से एक है। इन्ही गुफाओं में जमे चूने की मीनार के आधार पर पृथ्वी के 4200 साल के इतिहास को एक अलग युग मानते हुए मेघालयन एज नाम दिया है। 
इन्हीं मीनारों में कई सभ्यताओं के खत्म हो जाने का रहस्य छुपा है। गुफाओं में मौजूद चूना पत्थरों की मीनारों के अध्ययन से पता चलता है कि कैसे इस दौरान विश्व भर में अचानक भयंकर सूखा पड़ा था और तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। 
 
जलवायु के इस परिवर्तन के कारण कई नदियों, पर्वतों और जंगलों में अप्रत्याशित बदलाव हुए जिनकी वजह से पूरे विश्व में कई सभ्यताएं खत्म हो गईं थीं।  

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख