dharma sangrah

यदि आप ज्यादा बुद्धिमान हैं तो फिर इसका ये खामियाजा भुगतना होगा

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (16:07 IST)
मेलबर्न। अगर कोई बहुत बुद्धिमान और ज्यादा चिंता या परवाह ना करने वाला व्यक्ति है तो यह एक खूबी हो सकती है लेकिन इसका कुछ खमियाजा भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि इससे एक रोमांटिक साथी तलाश करने के मौके कम हो सकते हैं।
 
 
एक शोध में यह दावा किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं (यूडब्ल्यूए) ने कई विशेषताओं के बारे में 383 युवाओं पर एक सर्वेक्षण किया, जो वह अपने साथी में देखना चाहते हैं। इसमें चार अहम गुण थे, बुद्धिमत्ता, चिंता ना करना, दयालुता और शारीरिक आकर्षण।
 
 
यह शोध ब्रिटिश जर्नल ऑफ सायकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इसमें पाया गया कि 99 फीसदी लोग अपने साथी में बहुत बुद्धिमत्ता और ज्यादा चिंता या परवाह करने की खासियत नहीं चाहते। हालांकि दयालुता और बुद्धिमत्ता दो सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं जो हर कोई एक रोमांटिक साथी में तलाश करता है।
 
 
यूडब्ल्यूए के गिल्स गिग्नाक ने कहा, पहले प्रकाशित शोध से प्रतीत होता है कि ज्यादा बुद्धिमान होने के गुण को लेकर कुछ लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। इसी तरह ज्यादा चिंता या परवाह ना करने को भरोसे या आकांक्षा की कमी के तौर पर देखा जा सकता है।’ (भाषा)
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में गोविंद देव गिरि के प्रमोशन पर उठे सवाल

सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, DJB STP टेंडर घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

जौहर पर सवाल : क्या हम 800 साल पुराने फैसले को आज की नजर से देख सकते हैं?

अगला लेख