dharma sangrah

प्रयोगशाला में बना पहला इंसानी दिमाग

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2015 (15:05 IST)
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में इंसान जैसे दिमाग को बनाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और इसके निर्माण ने और भी बहुत सारी संभावनाओं को जन्म दिया। यह प्रयोगशाला में बना दिमाग ठीक एक इंसानी दिमाग जैसा करेगा। इसके साथ ही, वैज्ञानिक दिमागी बीमारियों का इलाज खोजने में भी इसकी मदद ले  सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में दुनिया का पहला ऐसा मस्तिष्क तैयार किया है, जो एक संपूर्ण मानव मस्तिष्क  जैसा ही है। इस मामले में यह दुनिया का पहला ऐसा मस्तिष्क भी है, जिसके 99 फीसदी जीन और कोशिकाएं  एक इंसान के दिमाग की तरह ही काम करती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह मस्तिष्क चार हफ्ते के एक भ्रूण  के मस्तिष्क जितना विकसित हो चुका है। अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह वयस्क त्वचा की कोशिकाओं से तैयार किया गया  है।

एक शोधकर्ता बताते हैं कि इस पर कई जटिल दिमागी बीमारियों के लिए विकसित की जा रही दवाओं का  परीक्षण किया जा सकेगा और इसके परिणाम स्वरूप लाइलाज बीमारियों का इलाज ढूंढने में आसानी होगी। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया पहला मानव मस्तिष्क आकार में भले ही यह छोटा हो, लेकिन इसकी  कोशिकाएं और जीन लगभग एक इंसान के दिमाग की तरह ही हैं।

प्रयोगशाला में तैयार किया गया यह मस्तिष्क कई गंभीर दिमागी बीमारियों जैसे अल्जाइमर, ऑटिज्म और  पार्किंसन का इलाज खौजनस में मदद करेगा। शोधकर्ता बताते हैं कि तंत्रिका तंत्र की बीमारियों का इलाज खोजने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा