dharma sangrah

एक मानव शरीर 100 लोगों को दे सकता है नया जीवन

Updated: शुक्रवार, 27 मई 2016 (18:23 IST)
लखनऊ। कम ही लोगों को पता होगा कि एक मानव शरीर के अंगों से 100 लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है।

और भी कम लोगों को पता होगा कि नेत्र, हार्ट वॉल्व, रक्त धमनियां, हड्डी, त्वचा, मांसपेशियां, चेहरे और उंगलियों का दान कर कोई भी व्यक्ति 100 लोगों की जिंदगी बचा सकता है।
 
मध्य कमान में बेस अस्पताल के सेनानायक एसके गुप्ता ने शारीरिक अंगों के दान की जरूरत पर जोर देते हुए शुक्रवार को यहां संपन्न संगोष्ठी में यह जानकारी दी। इस मौके पर किडनी, लिवर एवं कॉर्निया प्रत्यारोपण पर भी चर्चा की गई। 
 
इस दौरान संगोष्ठी में दिल्ली स्थित सेना अस्पताल ने सशस्त्र बलों के विभिन्न केंद्रों के माध्यम से देशभर में किए जा रहे अंग प्रत्यारोपण के बारे में भी जानकारी दी। एक ताजा आंकड़े के अनुसार सेना अस्पताल द्वारा 1,700 से अधिक किडनी और 110 लिवर को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है। 
 
ब्रिगेडियर गुप्ता ने कहा कि कि संगोष्ठी के आयोजन का मकसद सभी रैंकों के सैन्यकर्मियों एवं उनके परिवारों को शारीरिक अंगों के दान के लिए जागरूक करना, अंग प्रत्यारोपण से जुड़ी जानकारी देना एवं इससे जुड़ी धार्मिक भ्रांतियों को दूर करना था।
 
बेस अस्पताल में गुरुवार को संगोष्ठी का उद्घाटन सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के सेनानायक ले. जनरल एमडी वेंकटेश ने किया। (वार्ता)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख