dipawali
✕

मध्यप्रदेश में मानसून की आमद 18 से 20 जून के बीच

Updated: शुक्रवार, 27 मई 2016 (18:14 IST)
भोपाल। लू की लपटों से झुलस रहे मध्यप्रदेश के बाशिंदों को मानसून की पहली फुहार का आनंद लेने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। 

 
प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मानसून की आमद संभावित है। हालांकि उसके पहले अभी एक बार और लोगों को गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
 
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपी ने शुक्रवार को बताया कि इस बार केरल में भी मानसून के एक सप्ताह विलंब से पहुंचने की आशंका है। उसी श्रृंखला में मध्यप्रदेश में भी मानसून के आगमन में कुछ देर हो सकती है। प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मानसून की बारिश शुरू होने का अनुमान है।
 
हालांकि उन्होंने बताया कि इसके पहले एक बार और प्रदेशवासियों को लू से रू-ब-रू होना पड़ सकता है। 7 जून के बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी और मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
 
विभाग के मौसम विज्ञानी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल मानसून ने 14 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी, लेकिन झीलों की नगरी भोपाल में 22 जून को मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई थी। (वार्ता)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख