Hanuman Chalisa
✕

अंतरिक्ष के 10 रहस्य, हैरान कर देंगे आपको

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (14:28 IST)
अंतरिक्ष को अंग्रेजी में स्पेस (Space) कहते हैं। आकाश को स्काई (sky) कहते हैं। आकाश को गगन, नभ और आसमान भी कहा जाता है। अंतरिक्ष को व्योम भी कह सकते हैं। आओ जानते हैं अंतरिक्ष के बारे में 10 रहस्य।

 
1. आकाश नहीं है अंतरिक्ष : अंतरिक्ष एक ऐसी जगह है जहां पर हवा नहीं है परंतु आकाश में हवा है। एक निश्चित ऊंचाई (लगभग 100 किलोमीटर ऊपर) के बाद आकाश, गगन या नभ समाप्त हो जाता है तब अंतरिक्ष की शुरुआत होती है। 
 
2. ध्वनि अर्थात साउंड (Sound) नहीं करता गमन : अंतरिक्ष एक निर्वात अर्थात वैक्यूम (vacuum) है जहां आप आवाज नहीं सुन सकते, आवाज सुनने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता होती है।
 
3. ये हैं अंतरिक्ष में : अंतरिक्ष में सभी ग्रह, उपग्रह, नक्षत्र (तारे), उल्कापिंड, गैलेक्सी, मैग्नेटिक फील्ड और ब्लैक होल मौजूद है। दो ग्रहों या दो तारों के बीच जो स्पेस है उसमें धुल के कण और गैसें मौजूद है।
 
4. खतरनाक रेडियेशन : अंतरिक्ष में उपरोक्त के साथ ही खतरनाक रेडियेशन (Radiation) है। जैसे इंफ्रारेड रे (infrared rays), अल्टावॉयलेट (ultraviolet rays), एक्स-रे (x rays), गामा-रे (gamma rays), कास्मिक रे (cosmic rays) और मैग्नेटिक फील्ड (Magnetic field)।
 
5. अंतरिक्ष काला है : अंतरिक्ष में वायु नहीं है और ऑक्सीजन भी नहीं है। यही कारण है कि यहां अंधरे रहता है। सूर्य जैसे तारों के कारण ही प्रकाश रहता है तो वह भी सिर्फ ग्रहों पर।
 
6. प्रकाश वर्ष : अंतरिक्ष को प्रकाश वर्ष (Light year) के माध्यम से नापा जाता है।  
 
7. आयाम : वैज्ञानिक कहते हैं कि ब्रह्मांड में 10 आयाम (Dimensions) हो सकते हैं लेकिन मोटे तौर पर हमारा ब्रह्मांड त्रिआयामी है। पहला आयाम है ऊपर और नीचे, दूसरा है दाएं और बाएं, तीसरा है आगे और पीछे। इसे ही थ्रीडी कहते हैं। एक चौथा आयाम भी है जिसे समय कहते हैं। समय को आगे बढ़ता हुआ महसूस कर सकते हैं। हम इसमें पीछे नहीं जा सकते हैं।
 
8. अंतरिक्ष कितना बड़ा है : यह कोई नहीं जानता और ना ही बता सकता, क्योंकि यह अनादि और अनंत है। 
 
9. अंतरिक्ष के भाग : हमारी धरती के पास के अंतरिक्ष के मुख्‍यत: 4 भाग है, 1.जियोस्पेस (Geospace), 2. इंटरप्लेनेटरी स्पेस (interplanetary space), 3.इंटरस्टेलर (interstellar space), 4. इंटरगैलेक्टि (intergalactic space).
 
10. अंतरिक्ष में है अनंत रहस्य : अंतरिक्ष में लाखों गलैक्सियां हैं जिसमें लाखों सूर्य, तारे, चंद्रमा, धरती, ग्रह, उपग्रह, उल्का और ब्लैक होल है। वैज्ञानिकों ने हमारी गैलेक्सी में असंख्य तारामंडल ढूंढे हैं। हमारी गैलेक्सी का नाम है मिल्की वे, जिसमें हम धरती पर रहते हैं। माना जाता है कि इसी गैलेक्सी में धरती जैसे ग्रहों पर जीवन हो सकता है जहां पर मनुष्य से भी कई गुना ज्यादा बुद्धिमान मनुष्‍य रहते हों। अंतरिक्ष में अब तक 800 से ज्यादा गैलेक्सी ढूंढी जा चुकी है। वैज्ञानिक कहते हैं कि लगभग 19 अरब गैलेक्सियां हो सकती है। 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख