dharma sangrah

बच्चों की धार्मिक कहानी : हनुमानजी की व्रतकथा

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (13:02 IST)
kids story
 
 
ऋषिनगर में केशवदत्त अपनी पत्नी अंजलि के साथ रहता था। संतान की इच्छा से दोनों पति-पत्नी प्रति मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करते थे। वर्षों तक व्रत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। कुछ दिनों के बाद केशवदत्त पूजा करने के लिए जंगल में चला गया। उसकी पत्नी अंजलि घर में मंगलवार का व्रत करने लगी। एक दिन किसी कारणवश अंजलि हनुमानजी को भोग नहीं लगा सकी और उस दिन वह भूखी ही सो गई।
 
दूसरे दिन उसने प्रण किया कि अब अगले मंगलवार को हनुमानजी को भोग लगाकर ही भोजन करूंगी। अंजलि ने भूखी-प्यासी रहकर 7वें दिन मंगलवार को हनुमानजी की पूजा की और उन्हें भोग लगाया लेकिन तभी भूख-प्यास के कारण अंजलि बेहोश हो गई। हनुमानजी ने उसे स्वप्न में दर्शन देते हुए कहा- 'उठो पुत्री! मैं तुम्हारी पूजा-पाठ से बहुत प्रसन्न हूं। तुम्हें सुंदर और सुयोग्य पुत्र होने का वर देता हूं।' तत्काल अंजलि ने उठकर हनुमानजी को भोग लगाया और स्वयं भोजन किया।
 
हनुमानजी की अनुकंपा से अंजलि ने एक सुंदर शिशु को जन्म दिया। मंगलवार को जन्म लेने के कारण उस बच्चे का नाम मंगलप्रसाद रखा गया। कुछ दिनों बाद अंजलि का पति केशवदत्त भी जंगल से लौट आया।
 
उसने मंगल को देखा तो अंजलि से पूछा- 'यह बच्चा किसका है?' अंजलि ने हनुमानजी के दर्शन देने और पुत्र प्राप्त होने का वरदान देने की सारी कथा सुना दी। लेकिन केशवदत्त को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और वह अंजलि पर शक करने लगा।
 
केशवदत्त मंगल को मारना चाहता था। एक दिन केशवदत स्नान के लिए मंगल के साथ कुएं पर गया। केशवदत्त ने मौका देखकर मंगल को कुएं में फेंक दिया और घर आकर कह दिया कि मंगल तो मेरे साथ था ही नहीं, लेकिन तभी पीछे से मंगल दौड़ता हुआ आ गया।
 
केशवदत्त मंगल को देखकर बुरी तरह चौंक गया। उसी रात हनुमानजी ने केशवदत्त को स्वप्न में दर्शन देते हुए कहा- 'तुम दोनों के मंगलवार के व्रत करने से प्रसन्न होकर, पुत्र जन्म का वर मैंने दिया था। फिर तुम अपनी पत्नी पर शक क्यों करते हो?' 
 
उसी समय केशवदत्त ने अंजलि को जगाकर उससे क्षमा मांगते हुए स्वप्न में हनुमानजी के दर्शन देने की सारी कहानी सुनाई। तब केशवदत्त ने अपने बेटे को हृदय से लगा लिया। उस दिन के बाद सभी आनंदपूर्वक रहने लगे। जो दंपति विधिवत मंगलवार का व्रत करते हैं, हनुमानजी उनके सभी कष्ट दूर करके घर में धन-संपत्ति का भंडार भर देते हैं। नि:संतानों को संतान देते हैं और शरीर के सभी रक्त विकार के रोग भी नष्ट कर देते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख