Daily Horoscope
✕

मजेदार कविता : साठ साल में सीखा मैंने

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (13:12 IST)
साठ साल में सीखा मैंने,
रामायण गीता पढ़ना।
 
पोते लखनलाल से सीखा,
है क ख ग घ लिखना।
घंटे भर का समय बहू ने,
दिया पढ़ाने में अपना।
सिखा दिया छोटी पोती ने,
गिनती माला में जपना।
 
साग सब्ज़ियां लेती हूं तो,
पैसे गिनकर देती हूं।
तोल मोल के बोल हमेशा,
खूब समझ मैं लेती हूं।
कोई मुझको ठग पाए यह,
तब से नहीं हुई घटना।
 
बेटों ने भी डिनर लंच का,
मतलब मुझको समझाया।
शाला जब बच्चे जाते तो,
बाय बाय कहना आया।
हुई निरक्षर से साक्षर मैं,
मेरा हुआ सफल सपना।

 
कविता कथा कहानी मैं,
पुस्तक अब पढ़ लेती हूं।
बच्चों से क्या प्रश्न पूछना,
यह भी मैं गढ़ लेती हूं।
बच्चों की हा- हा, ही- ही में,
सीखा मस्ती में हंसना।
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख