sundarkand

बाल कविता: वोट डालने जाएं

Updated: सोमवार, 21 जून 2021 (16:10 IST)
Poem on Voting
 
मम्मी पापा से कहिएगा
वोट डालने जाएं जी,
घर में यूं ही पड़े-पड़े वे,
व्यर्थ न समय गवाएं जी।
           
एक वोट की बहुत है कीमत,
दादाजी यह कहते हैं,
किसी योग्य अच्छे व्यक्ति को,
संसद में पहुंचाएं जी।
 
दादी कहती बड़ी भीड़ है,
कब तक लंबी लाइन में लगें,
वोट डालने उनको भी,
झटपट तैयार कराएं जी।
    
दादाजी हैं बड़े भुल्लकड़,
वोटिंग का दिन भूल गए,
सुबह-सुबह ही जल्दी जाकर,
उनको याद दिलाएं जी।
 
गुंडों बदमाशों को चुनना,
बहुत देश को घातक है,
घर-घर जाकर यही बात,
मतदाता को समझाएं जी|।
 
पुरा पड़ोसी वाले भी,
जब तब आलस कर जाते हैं,
एक वोट का क्या महत्व है,
उनको बात बताएं जी।
 
जो अनपढ़ सीधे सादे हैं,
ऐसे मतदाताओं को,
लोकतंत्र में वोट का मतलब,
क्या होता बतलाएं जी।
 
देखो परखो कि चुनाव में
कितने दागी खड़े हुए,
हो जाए बस जप्त जमानत,
ऐसा सबक सिखाएं जी।
 
बच्चों के द्वारा बच्चों की,
केवल बच्चों की खातिर,
दिल्ली में जाकर बच्चे,
अपनी सरकार चलाएं जी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: नव गीत : फिर सजा मौसम सुहाना
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख