Hanuman Chalisa

बाल गीत : पके आम का रस

Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (17:09 IST)
पके आम का रस पीलो जी,
पके आम का रस। 
 
इक गिलास से अधिक न पीना,
बस जी बस जी बस। 
 
अधिक पी लिया तो हो सकती,
है भारी गड़बड़। 
 
हो सकता है लगे बोलने,
पेट भड़ा भड़- भड़। 
 
पेंच अक्ल के ढीले हैं तो,
कस देता है रस। 
 
रस का स्वाद बड़ा अलबेला ,
देता बड़ा सुकून। 
 
इसको पीकर हंसते-हंसते ,
कट जाते मई जून। 
 
ताजे रस में बरफ मिलाकर,
पीना जस के तस।  
 
आम दशहरी लंगड़ा चौसा,
हैं मीठे की खान। 
 
मुर्दों में भी इसके रस से,
आ जाती है जान। 
 
इसके पीने दे हट जाती,
है मन की फंगस।  

(यहां पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख