Hanuman Chalisa
✕

Happy New Year Poem : नव वर्ष का आगमन

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (12:13 IST)
new year 2023
 
कैलेंडर से उतरता वर्ष।
दे रहा है मन को हर्ष।
कुछ विस्मृत-सी यादें।
कुछ चीखती फरियादें।
 
काले धन पर चोट है।
आज भी बिकता वोट है।
नोट बंदी का ऐलान है।
लाइन में खड़ा इंसान है।
 
आतंकियों से फाइट है।
सीमा पार सर्जीकल स्ट्राइक है।
जेनयू की शर्म है।
नीच होते कर्म है।
 
पाकिस्तान की फांस है।
चीन की अटकी सांस है।
पक्ष कटिबद्ध है।
विपक्ष अवरुद्ध है।
 
परिजनों की पीर है।
मन बहुत अधीर है।
कहीं खुशी कहीं गम है।
हंसते हुए भी आंखें नम है।
 
चुनौतियों का चक्कर है।
खुशी और गम में टक्कर है।
रोती सिसकती संवेदना है।
मन में घुटती वेदना है।
 
समाज का ध्रुवीकरण है।
दिखावे का आकर्षण है।
'सुल्तान' से 'दंगल' है।
बाकी सब कुशल मंगल है।
 
चटुकारिता चौमुखी है।
मनुष्य बहुमुखी है।
सच लिखना दायित्व है।
सहमा-सा साहित्य है।
 
सम्मान बिकता है।
सृजन सिसकता है।
स्मृतियों के दंश हैं।
भविष्य के सुनहरे अंश हैं।
 
नववर्ष का आगमन है।
संभावनाओं का आचमन है।
सत्य के संकेत हैं।
सभी श्याम श्वेत हैं।
 
सुरभित व्यक्तित्व हैं।
सुरक्षित अस्तित्व हैं।
सुसंस्कृत व्यवहार हैं।
संपन्न परिवार हैं।
 
मन कृत संकल्प हैं।
खुशियों के विकल्प हैं।
सच के सिद्धान्त हैं।
अस्तित्व सीमांत हैं।
 
गुड़ियों के खिलौने हैं।
बचपन सलौने हैं।
शिक्षा का अधिकार है।
बढ़ते व्यापार हैं।
 
सांझी-सी सांझ है।
प्रेम की झांझ है।
सीमा पर वीर हैं।
बांकुरे रणधीर हैं।
 
शत्रु हैरान है।
झूठ परेशान है।
साहित्य समृद्ध है।
सत्य वचनबद्ध है।
 
शब्दों के अर्थ हैं।
शंकाएं व्यर्थ हैं।
प्रगति के सोपान हैं।
लक्ष्यभेद विमान हैं।
 
नवीनताओं का सृजन है।
अहंकारों का विसर्जन है।
व्यवस्थित अवधारणाएं हैं।
असीमित संकल्पनाएं हैं।
 
नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं हैं।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: नव वर्ष पर प्रेरक कविता : नए साल का जश्न
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख