Hanuman Chalisa

नव वर्ष पर प्रेरक कविता : नए साल का जश्न

ब्रह्मानंद राजपूत
New Year 2023 Poem
 
 
 
नया साल आया है, नया सवेरा लाया है, 
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
पड़ रही है कड़ाके की ठंड फिर भी जोश है नए साल का,
आओ सब नए साल का जश्न मनाएं,
लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को न भूल जाएं,
नया साल है नई जिम्मेदारी, नया लक्ष्य हमको बनाना है,
 
लक्ष्य को साकार करके गंतव्य तक पहुंचाना हैं
नया साल आया है, नया सवेरा लाया है,
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
नए साल में न सोये कोई भी भूखा,
किसी के जीवन में न हो कोई भी सूखा,
हर किसी के जीवन में आए खुशियाली,
 
न हो किसी के जीवन में बदहाली,
बदहाली को मिलकर सभी बदल डालेंगे,
आनंद ही आनंद चहुंओर आएगा, 
 
नया साल आया है, नया सवेरा लाया है,
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
करेंगे इज्जत नारी की, न करेंगे भेदभाव,
जब हम नारी के सम्मान के लिए लड़ जाएंगे,
तभी हम असल में सच्चे मर्द कहलाएंगे,
 
मातृशक्ति का वैभव पुनः लेकर आएंगे,
भारत माता का मान विश्व तक पहुंचाएंगे,
नया साल आया है नया सवेरा लाया है
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
नए संकल्प लेंगे और नए लक्ष्य बनाएंगे,
करेंगे मेहनत और अवसरों को सफलता में बदल डालेंगे,
नए साल में कुछ नया गढ़ डालेंगे,
कर्तव्यपथ से बिना रुके आगे बढ़ते जाना है,
चाहें हार हो या जीत लेकिन अपना हौंसला नहीं डिगाना है,
नया साल आया है, नया सवेरा लाया है
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
प्रकृति से खिलवाड़ बंद करेंगे,
नदियों, वनों, पशु, पक्षियों और पहाड़ों से प्रेम करेंगे
यही होना चाहिए हिमालय सा संकल्प हर मानव का,
तभी इस प्रकृति का विध्वंस होने से बचा पाएंगे,
 
अन्नदाता की आंखों से आंसुओं को पोंछ डालेंगे, 
उनकी हर समस्या का निदान कर डालेंगे,
होगी जरूरत तो उसके हक के लिए लड़ जाएंगे,
नया साल आया है, नया सवेरा लाया है
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
करेंगे नमन उस भारत के वीर जवान को,
जो लड़ता है सरहद पर हिन्दुस्तान की आन-बान-शान के लिए,
भारत माता को पुनः जगद्गुरु के सिहांसन पर बिठाएंगे,
भारत के वैभव को विश्व में चहुंओर फैलाएंगे,
 
दुनिया में भारत का शंखनाद होने को आया है,
नया साल आया है, नया सवेरा लाया है
हर घर में खुशियों का मौसम छाया है।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

New Year 2023
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख