dharma sangrah
✕

बच्चों की मजेदार कविता : मुझे कहानी पढ़ना है

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2023 (11:50 IST)
Child poem
ना मुझको भैया से लड़ना,
ना दीदी से लड़ना है।
मुझे पत्रिका एक दिला दो,
मुझे कहानी पढ़ना है।
 
वही कहानी अच्छी लगती,
चित्र छपे हों जिसके संग।
जिन चित्रों में भरे हुए हों,
नीले-लाल, गुलाबी रंग।
बाल पत्रिकाओं से पापा,
मुझको अब तो जुड़ना है।
 
छोटी कविता बच्चों वाली,
मुझको बहुत सुहाती है।
वह कविता भी भाती मुझको,
जिसमें चिड़िया गाती है।
चिड़ियों के संग मुझको भी अब,
थोड़ा-थोड़ा उड़ना है।
 
बाल पहेली और चुटकुले,
इनके मज़े निराले हैं।
खुशियों वाली गरम फुलकियों,
के ये चाट मसाले हैं।
दिखे जहां से मन की मंजिल,
उसी मोड़ से मुड़ना।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: फनी कविता : सबसे छोटा होना

ALSO READ: फनी बाल कविता : पेंसिल और इरेज़र
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख